Govt Yojana

eShram Card: क्या है ई-श्रम कार्ड? लाभ, पात्रता और ऑनलाइन अप्लाई की सभी डिटेल्स यहां देखें

esharm registration card examstyle
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

eSHRAM Card : 2021 में श्रम और रोजगार मंत्रालय ने असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए ई-श्रम पोर्टल (e-SHRAM portal) की शुरुआत की। यह पोर्टल असंगठित क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों का एक व्यापक राष्ट्रीय डेटाबेस तैयार करने के लिए बनाया गया है। असंगठित क्षेत्र में काम करने वाला कोई भी श्रमिक ई-श्रम कार्ड, जिसे श्रमिक कार्ड भी कहा जाता है, के लिए आवेदन करने के योग्य है।आइए इस ई-श्रम कार्ड के लाभ, पात्रता और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ समझते हैं। साथ ही, आप यहां कार्ड का स्टेटस भी ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। यह राष्ट्रीय डेटाबेस असंगठित श्रमिकों के लिए पहली बार बनाया गया है, जिसमें प्रवासी मजदूर, निर्माण कार्यकर्ता, गिग और प्लेटफ़ॉर्म श्रमिकों समेत अन्य असंगठित क्षेत्र के कर्मचारी शामिल हैं।

क्या है eShram Card:

e-shram Card Benefits: असंगठित क्षेत्र में कार्यरत कोई भी श्रमिक ई-श्रम कार्ड के लिए आवेदन कर सकता है। इस कार्ड के अंतर्गत असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को 60 वर्ष की उम्र के बाद पेंशन, मृत्यु बीमा, और अक्षमता की स्थिति में वित्तीय सहायता जैसे लाभ मिलते हैं। इसके अलावा, श्रमिकों को पूरे देश में मान्य एक 12 अंकों का यूनिक आईडेंटिफिकेशन नंबर (यूएएन) भी प्रदान किया जाता है, जो उनकी पहचान और योजनाओं तक पहुंच को सुनिश्चित करता है।

eshram card: श्रम और रोजगार मंत्रालय ने असंगठित श्रमिकों का राष्ट्रीय डेटाबेस (NDUW) तैयार करने के लिए ई-श्रम पोर्टल विकसित किया है, जिसे आधार से जोड़ा जा रहा है। यह डेटाबेस देश के प्रवासी मजदूरों, निर्माण कार्यकर्ताओं, गिग और प्लेटफार्म श्रमिकों समेत असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का पहला समग्र राष्ट्रीय रिकॉर्ड है, जिसका उद्देश्य उन्हें योजनाओं और लाभों से जोड़ना है।

e shram card yojana overview:

योजना का नाम    ई-श्रम कार्ड (e-SHRAM Card)
सम्बंधित मंत्रालय  श्रम और रोजगार मंत्रालय 
योजना की शुरुआत  26 अगस्त 2021
लाभार्थी   असंगठित क्षेत्र के कामगार 
पेंशन लाभ     3,000 रुपये प्रति माह
कुल व्यवसाय क्षेत्र   30 
कुल रजिस्ट्रेशन  29.23 करोड़ से अधिक (15.12.2023 तक) 
बीमा लाभ     2 लाख रुपये का मृत्यु बीमा, आंशिक विकलांगता के लिए 1 लाख रुपये
ऑफिसियल वेबसाइट  https://eshram.gov.in/
हेल्पलाइन नंबर 14434

Benefits of Eshram card

इस योजना के तहत, असंगठित क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों को 60 वर्ष की आयु पूरी करने पर प्रति माह ₹3,000 पेंशन प्राप्त करने का प्रावधान है।

इसके अतिरिक्त, यदि किसी श्रमिक को आंशिक विकलांगता हो जाती है, तो उसे ₹1,00,000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी, जबकि मृत्यु या स्थायी विकलांगता की स्थिति में ₹2,00,000 का बीमा कवर प्रदान किया जाता है।

यदि किसी दुर्घटना के कारण ई-श्रम कार्डधारक श्रमिक की मृत्यु हो जाती है, तो उसके जीवनसाथी को सभी संबंधित लाभ दिए जाएंगे।

e-SHRAM Card Free Registration

ई-श्रम कार्ड भारत सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए शुरू की गई एक महत्वपूर्ण कल्याण योजना है। यह कार्ड निर्माण मजदूर, घरेलू कामगार, रिक्शा चालक, स्ट्रीट वेंडर जैसे असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए है। ई-श्रम कार्ड धारकों को बीमा, पेंशन और अन्य सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिलता है। पंजीकरण प्रक्रिया पूरी तरह से निःशुल्क है, और इसे श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी CSC केंद्रों के माध्यम से आसानी से किया जा सकता है।

कैसे करें रजिस्ट्रेशन?

e shram card Apply Online: ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण दो तरीकों से किया जा सकता है – सेल्फ-रजिस्ट्रेशन और सहायक मोड।

सेल्फ-रजिस्ट्रेशन के लिए आप सीधे e-SHRAM पोर्टल या यूनिफाइड मोबाइल एप्लिकेशन फॉर न्यू-एज गवर्नेंस (UMANG) ऐप का उपयोग कर सकते हैं। वहीं, यदि आपको सहायता की आवश्यकता हो, तो आप नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) या राज्य सेवा केंद्र (SSK) जाकर सहायक मोड के माध्यम से भी पंजीकरण करवा सकते हैं।

रजिस्ट्रेशन के लिए आवश्यक दस्तावेज़: 

  • आधार कार्ड
  • आधार कार्ड से जुड़ा हुआ मोबाइल नंबर 
  • बैंक अकाउंट 

ई-श्रम कार्ड के ऑनलाइन आवेदन के स्टेप्स:

  • E shram portal (सेल्फ-रजिस्ट्रेशन पेज) पर विजिट करें.
  • आधार से जुड़ा mobile number और कैप्चा code दर्ज करें और ‘send OTP ‘ बटन पर क्लिक करें. 
  • इसके बाद mobile number पर एक OTP भेजा जाएगा. OTP दर्ज करें और verify  बटन पर क्लिक करें. 
  • पता, शैक्षणिक योग्यता जैसे सभी जरुरी डिटेल्स दर्ज करें इसके बाद कौशल का नाम, व्यवसाय की प्रकृति और कार्य का प्रकार चुनें.   
  • अब अपने Bank की डिटेल्स सबमिट करें. इसके बाद mobile number पर एक OTP भेजा जाएगा जिसे दर्ज करें 
  • अब आपके Screen पर e shram कार्ड की डिटेल्स प्रदर्शित हो जाएगी. अब आप अपना E shram card download कर सकते है.      
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment